- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- कुरई में नेशनल हाईवे पर कांच से भरा...
सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर पलटा: कुरई में नेशनल हाईवे पर कांच से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया

By - Bhaskar Hindi |24 Nov 2025 2:08 PM IST
हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घायल चालक को कुरई अस्पताल लाया गया
Seoni News: कुरई में नेशनल हाईवे पर रविवार को कांच से भरा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा पलट गया। इस घटना में ट्रक में भरा कांच फूट गया और फूटा हुआ कांच हाईवे पर बिखर गया।
हादसे में चालक गंंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी से नागपुर की ओर कांच लेकर जा रहा ट्रक कुरई में थाने के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घायल चालक को कुरई अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया।
Created On :   24 Nov 2025 2:08 PM IST
Next Story












