- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- छेड़खानी के आरोपी की केवलारी पुलिस...
Seoni News: छेड़खानी के आरोपी की केवलारी पुलिस की कस्टडी में बिगड़ी तबियत

Seoni News: केवलारी थाना में छेडख़ानी के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में तबियत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में केवलारी पुलिस ने बताया कि परासपानी गांव निवासी राजदीप बघेल को नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार की रात कस्टडी के दौरान उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।
इसके बाद पुलिस ने उसे केवलारी के सिविल अस्पताल मेें लाया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजदीप ने किसी वस्तु का सेवन कर लिया था जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। इस मामले में केवलारी थाना प्रभारी पीएस तिलगाम ने बताया कि आरोपी की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक द्वारा जहरीली वस्तु के सेवन की आशंका जाहिर की जा रही है, हालांकि पुलिस फिलहाल इससे इंकार कर रही है।
Created On :   24 Nov 2025 2:16 PM IST












