उत्तर प्रदेश फिर शर्मसार: फतेहपुर में भाजपा नेता ने अपने कारोबारियों के साथ एक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज तीनों आरोपियों को भेजा जेल

- किशोरी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है
- किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं
- कारखाने से विधायक पास लगी कार गायब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में भाजपा नेता ने अपने कुछ कारोबारियों के साथ मिलकर एक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। बीजेपी नेता पर आरोप है कि उसने तीन साथियों संग रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने खुद जांच की जिम्मेदारी संभाली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर से अचानक गायब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जनता मोड़ बाईपास से प्रॉपर्टी कारोबारी रमाकांत शुक्ला ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ किशोरी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज पटेल के चक्की के कारखाने ले गया। वहां मनोज पटेल के साथ उनका साथी बिंदकी के छिपहटी निवासी अश्विनी कुमार भी मौजूद था। तीनों ने किशोरी से गलत काम किया।
आरोपी मनोज पटेल एक बैंक की मिनी शाखा का संचालन करताहै, पंचायत मित्र भी है। दूसरा आरोपी अश्वनी कुमार पशुओं का इलाज करता है। कारखाने के पास घटना के दौरान एक कार खड़ी थी। कार बीजेपी नेता की बताई जा रही है। कार में एक बीजेपी नेता का स्टीकर लगा था। इसके अलावा कार में विधायक का पास लगा था।
कारखाने से मुश्किल से बाहर निकली किशोरी
बताया जा रहा है कि किशोरी किसी तरह मुश्किल से कारखाने से बाहर निकली, किशोरी ने एक महिला के पास पहुंचकर वारदात की पूरी जानकारी दी। फिर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को साथ लेकर आई, किशोरी से पूछताछ कर पुलिस ने मां को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। किशोरी के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
Created On :   26 July 2025 7:54 PM IST