दो मौतें: पानी में डूबी मासूम, सडक़ हादसे में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

पानी में डूबी मासूम, सडक़ हादसे में बुजुर्ग ने तोड़ा दम
  • कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र की घटना
  • खेल-खेल में टांके में गिरी मासूम, मौत
  • तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के गांगीवाड़ा में तीन साल की एक मासूम पानी के टांके में गिर गई। घटना गुरुवार शाम की है। परिजनों ने पानी के टांके से मासूम को निकालकर जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गुरुवार रात की है। सिवनी रोड स्थित उमरियाइसरा के समीप बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

खेल-खेल में टांके में गिरी मासूम, मौत

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि दमुआ के नंदौरा निवासी जय ङ्क्षसह लोबो अपने परिवार के साथ गांगीवाड़ा आकर र्इंट भट्टे में काम करता था। गुरुवार को जय ङ्क्षसह और उसकी पत्नी काम कर रहे थे। उनकी तीन साल की बेटी वियांशी खेल रही थी। बच्ची खेल-खेल में पानी के टांके में जा गिरी। परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि कुकड़ाजगत के ताजनगर निवासी ६३ वर्षीय महफूज अली पिता अब्बास अली गुरुवार को शादी में शामिल होने चौरई गए थे। रात लगभग ९ बजे उमरियाईसरा और मरमाढाना के बीच तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार महफूज अली को टक्कर मार दी। एम्बुलेंस से घायल महफूज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Created On :   20 April 2024 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story