कर्नाटक: महिला ने किया अफेयर का विरोध, पति ने ली पत्नी की जान

महिला ने किया अफेयर का विरोध, पति ने ली पत्नी की जान

डिजिटल डेस्क, चिक्कमगलुरु, (कर्नाटक)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खाने में साइनाइड मिला दिया, जिसे खाकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान दर्शन के रूप में हुई है। दर्शन की पत्नी श्वेता जिले के गोनीबीडु पुलिस थाना क्षेत्र के गांव देववृंदा में अपने आवास पर मृत पाई गई। महिला के माता-पिता को तब संदेह हुआ जब उन्होंने उनके आने से पहले अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।

दर्शन ने इसे आत्महत्या के मामले के रूप में पेश करने का प्रयास किया था। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने सिरिंज से खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया और खुद की जान ले ली। बाद में उसने दावा किया कि श्वेता को दिल का दौरा पड़ा था।

मृतका के माता-पिता को संदेह था कि आरोपी (पति) ने श्वेता की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, श्वेता और आरोपी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और तीन साल पहले उन्होंने शादी की थी। हालांकि, दर्शन का हाल ही में अपने कार्यस्थल पर एक अफेयर शुरू हो गया था।

अफेयर के बारे में पता चलने के बाद श्वेता ने पति की प्रेमिका को फोन किया था और उसे अपने पति के साथ अफेयर जारी न रखने की चेतावनी दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे खत्म करने की योजना बनाई थी। उसने रागी बॉल में साइनाइड मिलाकर उसे दे दिया था। इसे खाने के बाद श्वेता की मौत हो गई थी।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Dec 2023 5:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story