लोकतंत्र की हत्या: कर्नाटक में आयोजित वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना,बीजेपी पर लगाया वोट चोरी का आरोप

- राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
- संविधान पर हमला कर रहे चुनाव आयोग के अधिकारी - राहुल
- इलेक्ट्रॉनिक डाटा मिल जाए तो साबित कर देंगे मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में 'वोट अधिकार रैली' में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा हमने भारत के संविधान की रक्षा की है। अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है। बसवना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाज भी इसमें गूंजती है। हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। महाराष्ट्र में, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।
राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीत जाता है, लेकिन 4 महीने बाद बीजेपी विधानसभा चुनाव जीत जाती है। चुनाव में बड़ी गड़बड़ी हुई। चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों पर शपथ पत्र के साथ सबूत पेश करने को कह रहा है। 1 करोड़ नए लोगों के वोट डाले गए। जिन लोगों ने लोकसभा में वोट नहीं डालें ,वे 1 करोड़ लोग जादू से वोटिंग करने आ गए। इन बढ़े हुए वोट के सहारे बीजेपी ने चुनाव जीता। कर्नाटक में हम 16 सीटें जीत रहे थे, लेकिन जीते 9 । यह फर्जी तरीके से हुआ। हमारे आरोपों का चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है।
राहुल ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, दोनों मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने संविधान पर हमला किया था। बीजेपी सरकार हर संवैधानिक संस्थान को खत्म करना चाहती है। गांधी ने चुनाव आयोग से वोटिंग की पूरी वीडियोग्राफी देने को भी कहा। वीडियोग्राफी और इलेक्ट्रॉनिक डेटा चुनाव आयोग दे , हम यह साबित कर देंगे कि इन्होंने वोटों की चोरी की है और केवल कर्नाटक में ही नहीं पूरे देश में यही किया है। चुनाव आयोग भाजपा का नहीं है, यह देश का संस्थान है। चुनाव आयोग के सभी अधिकारी संविधान पर हमला कर रहे हैं।
Created On :   8 Aug 2025 2:04 PM IST