चर्चा में होर्डिंग्स-पोस्टर से जवाब देने का तरीका: उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद से उठा विवाद अब बीजेपी -सपा होर्डिंग्स वार में बदला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' से उठा विवाद अब बीजेपी -समाजवादी पार्टी के बीच होर्डिंग्स वार में तब्दील हो चुका है। बीते दिन शनिवार को बीजेपी नेताओं ने लखनऊ की सड़कों पर 'आई लव योगी आदित्यनाथ ' और 'आई लव बुलडोजर' लिखे बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए थे, जिस पर पूरे दिन सियासी चर्चाएं हुई। इन होर्डिंग्स ने सुर्खियां बंटोरी।
बीजेपी के होर्डिंग्स के एक दिन बाद यानी रविवार की सुबह लखनऊ में सपा नेताओं की होर्डिग्स दिखाई दे रही हैं। इसमें 'आई लव अखिलेश यादव', 'आई लव पीडीए' और 'आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार' समेत कई स्लोगन लिखे हैं। सपा के समर्थन में लगी ये होर्डिंग्स सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अबनींद्र यादव ने लगाई हैं। यूपी की राजनीति में इसे हमेशा की तरह बीजेपी-सपा कोल्ड वार करार दिया गया है। आपको बता दें बीते कुछ समय से राजनीतिक दलों ने होर्डिंग्स और पोस्टर के जरिए एक-दूसरे को जवाब देने का तरीका चर्चा में है।
कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर सार्वजनिक मार्ग पर लगाए गए। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले ने तूल पकड़ा तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि 'आई लव मोहम्मद' कहना कोई अपराध नहीं है। विवाद धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए कई राज्यों में पहुंचा।
Created On :   28 Sept 2025 10:47 AM IST