करुर भगदड़ हादसा: एक्टर से नेता बने विजय ने गहरा दुख व्यक्त किया,साथ ही मृतक के परिवारों को 20-20 लाख और घायलों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

एक्टर से नेता बने विजय ने गहरा दुख व्यक्त किया,साथ ही मृतक के परिवारों को 20-20 लाख और घायलों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान
चेन्नई पुलिस ने एक्टर विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई , पीड़ितों को मुआवजा दे विजय की पार्टी, तमिल एक्टर विशाल ने की अपील

डिजिटल डेस्क, करूर। तमिलनाडु के करूर में बीते दिन शनिवार को एक्टर से नेता बने विजय की रैली में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तमिल अभिनेता विशाल ने विजय की पार्टी को मुआवजा देने की बात कही ती। विशाल ने कहा कम से कम पार्टी को इतना तो करना ही चाहिए। टीवीके पार्टी ने मृतक परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने की घोषणा की।

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के चीफ विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कई लोग घायल हो गए। भगदड़ हादसे में कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। हालात बिगड़ते देख एक्टर विजय को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने भगदड़ के बाद भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने घायलोंको अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने देर रात करूर पहुंचकर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। सीएम ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति भारी मन से श्रद्धांजलि अर्पित की और मुआवजा का ऐलान किया। स्टालिन सरकार ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये और अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपये राहत राशि देने का ऐलान किया।

सीएम के बाद साउथ सुपर स्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय ने अपने प्रियजनों के असमय चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विजय ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और किसी भी शब्द से इस दुख को कम नहीं किया जा सकता, लेकिन एक परिवार के सदस्य के नाते, वे मृतक परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की साथ ही भरोसा दिलाया कि तमिलनाडु विजय एसोसिएशन सभी आवश्यक सहायता देने के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा है। भगवान की कृपा से वे सभी मिलकर इस संकट से उबरने का प्रयास करेंगे।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है। करूर भगदड़ के बाद चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। विजय की पार्टी टीवीके के नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।



Created On :   28 Sept 2025 12:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story