मध्य प्रदेश: डायल-100 के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक से लेस 1200 नई एफआरवी, रिस्पांस टाइम 15 मिनट की जगह 5 मिनट करने का लक्ष्य

डायल-100 के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक से लेस 1200 नई एफआरवी, रिस्पांस टाइम 15 मिनट की जगह 5 मिनट करने का लक्ष्य
  • मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-100 योजना अब अपग्रेड होने जा रही है।
  • FRV अपग्रेड साफ्टवेयर लगने के बाद इसका रिस्पांस टाइम 5 मिनट करने का टार्गेट रखा गया है।
  • नई टेंडर शर्तों के तहत अब एफआरवी सफारी स्टॉर्म नहीं, बल्कि इनोवा और बोलेरो गाड़ियां होंगी।

डिजिटल डेस्क, गोवर्धन झामरे, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-100 योजना अब अपग्रेड होने जा रही है। आम लोगों की मदद के लिए इसे और हाइटेक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसके साफ्टवेयर को अपडेट करने, रिस्पांस टाइम कम करने और एडवांस फीचर से लैस वाहन खरीदी का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सिस्टम को अपग्रेड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

नई टेंडर शर्तों के तहत अब एफआरवी सफारी स्टॉर्म नहीं, बल्कि इनोवा और बोलेरो गाड़ियां होंगी। पहले चरण में 1200 एफआरवी ली जा रही हैं। टेंडर अवधि में इन्हें बढ़ाकर 2000 तक करने का लक्ष्य है।

बता दें कि प्रदेश की डायल 100 योजना को 1 नवंबर 2015 में शुरू किया गया था। देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में इस योजना को लागू किया गया। फिलहाल भोपाल में इसका स्टेट कमांड सेंटर बनाया गया है जो पुलिस के रेडियो मुख्यालय में स्थित है। वर्तमान में डायल 100 की 1000 एफआरव्ही, फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल पूरे प्रदेश में दौड़ रही है। और अब 1200 वाहन और खरीदे जा रहे हैं जो अधिक तकनीकि से लैस होगे। अफसरों का कहना है कि 600 इनोवा और 600 बुलेरो को बढ़ाया जाना है। फिलहाल डायल 100 का संचालन बीव्हीजी कंपनी कर रही है।

यह भी पढ़े -उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजने की तैयारी जारी

अभी रिस्पांस टाइम है 15 मिनट

फिलहाल डायल 100 पर कोई सूचना या शिकायत आती है, तो इसका रिस्पांस टाइम 15 मिनट है, लेकिन अब इसके साफ्टवेयर में एडवांस फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। अपग्रेड साफ्टवेयर लगने के बाद इसका रिस्पांस टाइम 5 मिनट करने का टार्गेट रखा गया है।

यह भी होंगी सुविधाएं...

नई एफआरवी में 180 डिग्री के डैश बोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें बैठने वाले पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगे। 180 डिग्री कैमरे गाड़ी के अंदर और बाहर दोनों तस्वीरों को कैद करेंगे और इन्हें डायल-100 कंट्रोल रूम में लाइव देखा जा सकेगा। इससे किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति बनने पर संदिग्धों या अपराधियों की पहचान करना पुलिस के लिए आसान होगा।

यह भी पढ़े -मप्र में राम वन गमन पथ को लेकर फिर कदमताल

इनका कहना है

नए वाहनों और तकनीकि उपकरणों की खरीदी का प्रस्ताव फिलहाल शासन स्तर पर है। स्वीकृति मिलते ही संबंधित कंपनी अपना काम शुरू कर देगी - प्रशांत खरे, आईजी, रेडियो मुख्यालय

Created On :   15 Jan 2024 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story