- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अज्ञात कारणों के चलते नवयुवक ने...
Panna News: अज्ञात कारणों के चलते नवयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By - Bhaskar Hindi |19 Oct 2025 5:35 PM IST
Panna News: थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बोरी रोङ स्थित धनवाही हार में अज्ञात कारणों के चलते लवकुश प्रजापति पिता विदेश प्रजापति उम्र 19 वर्ष ने सुङोर के लुहार वाला खेत में आम के पेङ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी नारायण प्रजापति ने मृतक के परिजनों विजय प्रजापति को सुबह 11 बजे शनिवार को दी। जानकारी मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव ने प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र हरदौनिया, आरक्षक सोहन भिलाला मौका स्थल पर पहुुंचे। जहां परिजनों की सहायता से आम के पेङ से शव को उतारा गया व पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Created On :   19 Oct 2025 5:35 PM IST
Next Story