- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अजयगढ में किया गया मतदाता सूची...
Panna News: अजयगढ में किया गया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

By - Bhaskar Hindi |19 Oct 2025 1:08 PM IST
Panna News: म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पन्ना जिले के नगरीय निकाय और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने अजयगढ क्षेत्र के दावा आपत्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री त्रिवेदी द्वारा मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं भी देखी गईं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व आमजन एवं मतदाता केन्द्रों पर दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Created On :   19 Oct 2025 1:08 PM IST
Next Story