- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीएम हेल्पलाईन में 66 हजार शिकायतें...
MP News: सीएम हेल्पलाईन में 66 हजार शिकायतें लंबित, सबसे अधिक पीएम आवास में भुगतान की शिकायतें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का ग्राफ बढ़ रहा है। कुछ महीनों में शिकायतें अिधक होने लगी। विभाग में 66 हजार शिकायतें लंबित पड़ी है, जिनके निराकरण के लिए विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने सभी जिला पंचायतों मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को इनका निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सबसे अिधक शिकायतें पीएम आवास से संबंधित है। रीवा, बालाघाट, दमोह, छिन्दवाड़ा, सिवनी, सागर, मुरैना, खरगौन, शिवपुरी और राजगढ़ जिलों में शिकायतों की संख्या सर्वाधिक है।
शिकायतों में पीएम आवास की किस्त भुगतान की शिकायतें सबसे अधिक मिल रही है। अधिकांश शिकायतों के जवाब में एल-1 (सीईओ) स्तर पर बजट नहीं होने का जवाब दिया गया है, जबकि दीपाली रस्तोगी ने विभागीय समीक्षा में कहा कि बजट की कोई कमी नहीं है। निर्देश दिए गए हैं कि सीईओ शिकायतों के मूल कारणों का पता लगाएं और साप्ताहिक समीक्षा करें। शिकायतों को हल करें और कमी भी लाएं। दीपाली रस्तोगी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में होने वाली शिकायतों का निराकरण करें। सभी हितग्राहियों को समय पर आवास की किश्तें भुगतान की जायें जिससे शिकायतों में कमी लाई जा सके।
इन जिलों में 100 दिन से अधिक पूरानी शिकायतें
सिंगरौली, सीधी, उमरिया, मैहर, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, भिंड, देवास, निवाड़ी, मुरैना में पीएम आवास और मनरेगा से संबंधित शिकायतें 100 से अिधक समय से चल रही है। इनके निराकरण के लिए सीईओ को निर्देशित किया गया कि इन शिकायतों के मूल कारणों का पता लगाएं और जल्द समाधान करें।
Created On :   7 July 2026 2:23 AM IST













