MP News: जस्टिस द्विवेदी बने भू-संपदा अपील अधिकरण के अध्यक्ष

जस्टिस द्विवेदी बने भू-संपदा अपील अधिकरण के अध्यक्ष
मप्र शासन ने भू-संपदा अपील अधिकरण (रिएट) के अध्यक्ष पद पर मप्र हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की नियुक्ति की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र शासन ने भू-संपदा अपील अधिकरण (रिएट) के अध्यक्ष पद पर मप्र हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की नियुक्ति की है। जस्टिस द्विवेदी पांच साल अथवा 67 साल की उम्र तक इस पद पर रहेंगे।

इन्हें इस पद पर दोबारा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी। मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इसके आदेश जारी किए। जस्टिस द्विवेदी ने अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीपीएस चौहान का स्थान लिया। भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (रिएट), रेरा के खिलाफ की गई अपील प्रकरणों की सुनवाई करता है।

यह एक विशिष्ट अपीलीय संस्था है। यह अधिकरण प्रदेश के रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स, बिल्डरों और खरीदारों के के विवादों की अपीलों की सुनवाई करता है।

Created On :   7 July 2026 1:39 AM IST

Tags

Next Story