MP News: परीक्षा में चयनित 155 आबकारी आरक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी

परीक्षा में चयनित 155 आबकारी आरक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी
राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित 155 आबकारी आरक्षकों की विभिन्न जिला आबकारी कार्यालयों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित 155 आबकारी आरक्षकों की विभिन्न जिला आबकारी कार्यालयों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये हैं।

इन्हें सातवें वेतनमान के लेवल-4 के अंतर्गत 19 हजार 500 रुपये-62 हजार रुपये पर नियुक्त किया गया है लेकिन फिलहाल इन्हें तीन साल की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया है।

इन्हें पहले वर्ष वेतनमान का 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत तथा तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जायेगा। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर इनके स्थाईकरण की कार्यवाही की जायेगी।

Created On :   7 July 2026 2:09 AM IST

Tags

Next Story