MP News: प्रदेश के सातों सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, देश में 56 की मान्यता अटकी

प्रदेश के सातों सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, देश में 56 की मान्यता अटकी
मप्र के सभी सातों सरकारी कॉलेजों के साथ कुल 10 आयुर्वेदिक कॉलेजों को मान्यता मिल गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के सभी सातों सरकारी कॉलेजों के साथ कुल 10 आयुर्वेदिक कॉलेजों को मान्यता मिल गई है। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन नई दिल्ली ने लिस्ट जारी करते हुए जबलपुर, रीवा, इंदौर, बुरहानपुर,भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। यानी शासकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को यूजी स्नातक की 523 सीटें व पीजी की 117 सीटों को मान्यता मिल गई है।

अब तक देशभर के 490 आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता दी गई है। वहीं कुल 56 आयुर्वेदिक कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है। ये कॉलेज 2026-27 की नीट काउंसिलिंग में शामिल हो गए हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि भोपाल के पं खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को बीएएमएस यूजी की 75, एमडी एमएस पीजी की 74 सीटें, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज जबलपुर को यूजी की 75 सीटों के लिए मान्यता है। वहीं यह पहली बार होगा कि इंदौर कॉलेज के लिये कि 15 विषयों में पहली बार पीजी प्रारंभ होगा जिसमें रचना शरीर , क्रिया शरीर व शालाक्य तंत्र में 5-5 सीटों की अनुमति दी गई है।

मप्र शास. आयुर्वेद कॉलेज यूजी सीट पीजी सीट

शास. आयुर्वेद कॉलेज जबलपुर 75 -

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रीवा 75 06

शास. अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर 75 15

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज ग्वालियर 75 05

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज उज्जैन 75 17

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज बुरहानपुर 73 -

पं खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद भोपाल 75 74

कुल 523 117

Created On :   4 Oct 2026 12:38 AM IST

Tags

Next Story