MP News: केंद्रीय गृह मंत्री शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को भोपाल में होने वाले कार्यकर्मों के पहले शुक्रवार देर शाम को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस प्रशासन ने करोंद क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर नजरबंद कर लिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को भोपाल में होने वाले कार्यकर्मों के पहले शुक्रवार देर शाम को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस प्रशासन ने करोंद क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर नजरबंद कर लिया। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के हवाले से पुलिस बल ने शुक्ला को पेट्रोल पंप पर स्थित कार्यालय में नजरबंद कर उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी।

इस मनोज शुक्ला ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। विपक्ष का काम जनता के मुद्दों, वादों और समस्याओं को सामने रखना हमारा काम है। सरकार विरोध और सवालों से घबराकर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेता को बिना किसी वैधानिक आधार के घरों में क़ैद करना अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसे तानाशाही बताया।

भोपाल प्रशासन व पुलिस का कहना है कि वीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि मनोज शुक्ला व्यवधान पैदा कर सकते हैं। दरअसल, शाह का कार्यक्रम नरेला विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। नरेला से मनोज शुक्ला कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।

Created On :   4 Oct 2026 12:29 AM IST

Tags

Next Story