- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट...
MP News: बीजेपी नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट से मौत मामले में कार्रवाई, सहायक यंत्री सुमित सिंह निलंबित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में डीबी मॉल के सामने बिजली के पोल से अधिवक्ता और बीजेपी नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत मामले में नगर निगम भोपाल ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने आदेश जारी करते हुए नगर पालिक निगम भोपाल में सहायक यंत्री विद्युत सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सुमित सिंह ने अपने दायित्वों का ठीक तरीके से निर्वहन नहीं किया। कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरती गई। जिसके बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े -बिचौलियों से मुक्ति की तैयारी, सहकारी समितियों से 55 रुपए लीटर दूध का लक्ष्य, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
निलंबन के दौरान सुमित को कर्मचारी नियमानुसार उनको जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और मुख्यालय निगम का यांत्रिकी विभाग रहेगा। आदेश में ये भी बताया गया है कि सुमित सिंह को 25 नवंबर 2022 को प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम भोपाल में सहायक यंत्री के तौर पर पदस्थ किया गया था। इससे पहले सुमित लोक निर्माण विभाग उप संभाग राजगढ़ में उप यंत्री के पद पर थे।
यह भी पढ़े -उज्जैन गैंगरेप पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, गृहमंत्री शाह-मोहन से पूछा- अपराधों पर कब लगेगी लगाम?
आपको बता दें 27 सितंबर को नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते दिव्यऋषि तिवारी की पोल में करंट होने की वजह से मौत हो गई थी। लोगों के आक्रोश के बाद भोपाल कलेक्टर ने जांच के लिए समिति बनाई थी। समिति ने जांच कर रिपोर्ट दी है। जिसमें सहायक यंत्री सुमित सिंह की लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
Created On :   4 Oct 2026 12:40 AM IST













