MP News: केंद्रीय मंत्री शाह आज भोपाल में, सरकार और संगठन में तालमेल के लिए लेंगे बैठक

केंद्रीय मंत्री शाह आज भोपाल में, सरकार और संगठन में तालमेल के लिए लेंगे बैठक
प्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात, आंतरिक सुरक्षा पर भी लेंगे बैठक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शुक्रवार शाम 9 बजे ही भोपाल पहुंचेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य जुटेंगे। उनके मीनट टू-मीनट कार्यक्रम में किसान-पशुपालक और सहकारिता, नए आपराधिक कानून और अधोसंरचना संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं। शाह के दौरे को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य अिधकारियों को निर्देशित किया कि सम्मेलन में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है। आने वाले सदस्यों के आवागमन, बसों की पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करें। प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। व्यवस्था संभालने वाले लोग कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय बनाएं। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, फायर बिग्रेड की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे, इसके भी निर्देश दिए। डॉ. यादव ने अिधकारियों से कहा कि शहर में निर्बाध ट्रेफिक व्यवस्था बनाएं रखें।

सम्मेलन में भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत आसपास के जिलों के पशुपालक और दुग्ध उत्पादन समितियों के प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मेलन में दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस भी िवतरित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में बनाई जा रही गौशालाओं और आत्मनिर्भर गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गोपालक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार की डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। शाह, भोपाल दुग्ध संघ द्वारा 16.80 करोड़ से नवनिर्मित फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट प्लांट और उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से निर्मित प्लांट की सौगात भी देंगे। भोपाल दुग्ध संघ के प्लांट में दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रसंस्करण क्षमता वृद्धि भी शामिल है। ज्ञात हो कि प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में किसानों की तादाद अिधक होने के कारण राज्य सरकार किसानों-पशुपालकों पर फोकस है।

मप्र पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे गौपालक सम्मेलन के जरिए प्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात शुरुआत होगी। शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को शाह सम्मानित करेंगे। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। शाह उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमि-पूजन करेंगे। वे भोपाल में 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और मप्र स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के परिसर में बनाई गई सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और मिनी डेयरी संयंत्र शिवपुरी का भी शुभारंभ करेंगे। विकास कार्यों का भूमि-पूजन और गौशालाओं को अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण

सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के रखरखाव एवं भरण-पोषण के लिए जुलाई-अगस्त 2026 महीने की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। यह राशि गौशालाओं में दर्ज गोवंश के व्यवस्थापन, आहार एवं भरण-पोषण के लिए दी जाती है।

आंतरिक सुरक्षा पर भी बैठक

केंद्रीय मंत्री शाह आंतरिक सुरक्षा पर भी बैठक लेंगे। इसमें गृह सचिव, आईबी और एनसीआरबी के मुखिया भी रहेंगे। नए आपराधिक कानून, आतंकवाद, माओवादी हिंसा, साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के बीच समन्वय पर संवाद करेंगे। भोपाल के भौंरी स्थित इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) में युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोिजत कार्यक्रम में भी शाह शामिल होंगे। यहां अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह का मीनट-टू-मीनट कार्यक्रम

- शुक्रवार रात 9:05 बजे भोपाल पहुंचे। शुक्रवार को ही पार्टी संगठन, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और सीनियर नेताओं के बीच सामंजस्य पर बैठक लेंगे। पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव, गुटबाजी, नाराजगी आैर सत्ता, संगठन में तालमेल पर दिशा निर्देश देंगे। ताज होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

- शनिवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11.25 बजे भेल दशहरा मैदान सम्मेलन स्थल पहुंचेंगे।

- सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी पांच दिन चलेगी।

- दोपहर 12:5 से 1:5 बजे तक राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से होटल ताज के लिए रवाना हो जाएंगे।

- दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक का समय लंच और संगठन और राज्य सरकार के कार्यों संवाद करेंगे।

- दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होटल ताज में राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक लेंगे।

- शाम 4:15 से 5:15 बजे तक नारकोटिक्स पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

- शाम 5:40 बजे होटल से अाईआईएसईआर के विस्तारित परिसर भौंरी पहुंचेंगे।

- शाम 5:45 से 6 बजे तक अाईआईएसईआर के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

शाम 6:10 से 7:25 बजे तक अाईआईएसईआर मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण व शिलान्यास समारोह में रहेंगे।

शाम 7:45 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे, जहां से शाम 7:50 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

Created On :   4 Oct 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story