MP News: अमृत हरित अभियान में भोपाल-सतना नगर निगम की रुचि नहीं, टारगेट से 82 प्रतिशत पीछे

अमृत हरित अभियान में भोपाल-सतना नगर निगम की रुचि नहीं, टारगेट से 82 प्रतिशत पीछे
मप्र में अमृत हरित महाअभियान 2026 के तहत पौधरोपण का कार्य किया जा रहा। लेकिन 16 में 7 नगर निगम अभी तक टारगेट का 50 प्रतिशत भी अचीव नहीं कर पाए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में अमृत हरित महाअभियान 2026 के तहत पौधरोपण का कार्य किया जा रहा। लेकिन 16 में 7 नगर निगम अभी तक टारगेट का 50 प्रतिशत भी अचीव नहीं कर पाए हैं। 5 नगर निगमों में 50 से 57 प्रतिशत के बीच ही पौधरोपण हुआ। मेरी लाइफ पोर्टल के अनुसार पौधरोपण को लेकर भोपाल और सतना के नगरीय निकायों की स्थिति बहुत कमजोर रही है। भोपाल नगर निगम ने टारगेट का मात्र 9 प्रतिशत ही अचीव किया। वहीं सतना नगर निगम में भी पौधरोपण को लेकर कम रुचि देखी गई है। सतना में टारगेट के कुल 11 प्रतिशत ही पौधे लगाए गए।

ग्वालियर में 23 प्रतिशत और चंबल में 24 प्रतिशत पौधे लगाए गए। यानी चार नगर निगम ऐसे हैं जो अपने टारगेट से 75 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं। पोर्टल के मुताबिक महाअभियान के तहत विभिन्न विभागों ने सितंबर तक कुल 34 लाख 23 हजार 794 पौधरोपण किया। जो कि कुल टारगेट का 52 प्रतिशत हुआ है। उज्जैन, रीवा, ग्वालियर, भोपाल और चंबल संभाग ने टारगेट का 50 प्रतिशत पौधरोपण भी नही किया।

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पौधरोपण हुआ । जबलपुर संभाग ने टारगेट का 73 प्रतिशत अचीव किया। यहां कुल 5 लाख 31 हजार 759 पौधे लगाए गए हैं। वहीं शहडोल संभाग ने टारगेट का 58 प्रतिशत अचीव किया। यहां 1 लाख 80 हजार पौधे लगाए गए। कुल 397 यूनिट ने प्लांटेशन किया। जानकारी के मुताबिक विभागों में सबसे ज्यादा पौधे नगरीय निकायों में लगाए गए हैं। नगर निगम मे खंडवा और सिंगरौली ने पौधरोपण में बेहतरीन कार्य किया है। खंडवा ने टारगेट का 118 प्रतिशत तो सिंगरौली ने टारगेट का 102 प्रतिशत अचीव किया। छिंदवाड़ा ने टारगेट का 99 प्रतिशत अचीव किया है। जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत मप्र में कुल 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

Created On :   4 Oct 2026 12:33 AM IST

Tags

Next Story