Indore News: मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, जिगरी दोस्त अर्पित चौहान का संदिग्ध हालत में फंदे पर मिला शव

मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, जिगरी दोस्त अर्पित चौहान का संदिग्ध हालत में फंदे पर मिला शव
इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद फिर उनका परिवार गम में डूबा। जानकारी के मुताबिक, मृतक राजा के जिगरी दोस्त अर्पित चौहान का संदिग्ध हालात में शव मिला है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद फिर उनका परिवार गम में डूबा। जानकारी के मुताबिक, मृतक राजा के जिगरी दोस्त अर्पित चौहान का संदिग्ध हालात में शव मिला है। बताया जा रहा है कि अर्पित ने अन्नपूर्णा थाना इलाके में स्थित अपने साले के मकान में फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली है। दोनों की दोस्ती करीब 8 से 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

साए की तरह परिवार के साथ खड़ा था

मिली जानकारी के मुताबिक, अर्पित चौहान मूल रूप से इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत नगर के रहने वाले थे। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से अर्पित ही उनके हिस्से का पूरा ट्रांसपोर्ट कारोबार संभाल रहे थे। इतना ही नहीं, वह पूरे परिवार के साथ एकदम साए की तरह खड़े रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद अपनी जांच शुरू कर दी।

रघुवंशी परिवार को मानसिक रूप से संभाल रहे थे अर्पित

घटना के बाद मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि राजा, अर्पित और विपिन का साला तीनों मिलकर ट्रांसपोर्ट का काम संभाल रहे थे। उन्होंने बताया कि राजा की मौत के बाद अर्पित ने आगे आकर कारोबार की जिम्मेदारी संभाली। मृतक राजा के हिस्से का पूरा काम अर्पित संभाल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की दोस्ती 8 से 10 साल पुरानी थी। राजा की हत्या के बाद अर्पित सिर्फ कारोबार ही नहीं संभाल रहे थे, बल्कि पूरे रघुवंशी परिवार को मानसिक रूप से संभाल रहे थे और हर सुख-दुख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े थे।

'शादी में एक जैसे किए कपड़े पसंद'

इस घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विपिन रघुवंशी ने पुरानी यादें साझा कीं और बताया, "राजा की शादी की शॉपिंग के दौरान अर्पित हर पल उसके साथ रहता था। राजा ने शादी के फंक्शन्स के लिए जो कपड़े पसंद किए थे, अर्पित ने भी अपनी शादी के लिए ठीक वैसे ही मिलते-जुलते कपड़े खरीदे थे। हाल ही में जब राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ, तो पूरे परिवार ने इसे राजा का पुनर्जन्म मानकर खुशी मनाई थी। उस दौरान भी अर्पित बेहद खुश था और उसने हम सबके साथ मिलकर जश्न मनाया था।"

Created On :   3 Oct 2026 11:43 PM IST

Tags

Next Story