भोपाल 'मास्टर प्लान' पर भिड़ी BJP-कांग्रेस: बैठक में फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने किया हस्तक्षेप, आतिफ, आरिफ मसूद समेत कांग्रेस विधायकों का 'वॉकआउट'

बैठक में फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने किया हस्तक्षेप, आतिफ, आरिफ मसूद समेत कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
भोपाल में शुक्रवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इस दौरान बैठक की शुरुआत में ही कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं होने का मुद्दा उठाया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में शुक्रवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इस दौरान बैठक की शुरुआत में ही कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं होने का मुद्दा उठाया। विधायकों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक ऐसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं है।

इसी दौरान फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर माहौल गर्मा गया। कांग्रेस विधायकों ने उन पर नाराजगी जताते हुए कहा, "आप किस हैसियत से बीच में बोल रहे हैं? हमारी बात सांसद जी से हो रही है।"

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और एक-दूसरे की ओर उंगली दिखाने के आरोप लगे। करीब 10 मिनट तक चले इस हंगामे के बीच, जब बात नहीं बनी, तो आरिफ मसूद और आतिफ अकील बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। सांसद आलोक शर्मा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

Created On :   10 July 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story