- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी ने फिर चौंकाया, आशुतोष...
Datia By Election 2026: बीजेपी ने फिर चौंकाया, आशुतोष तिवारी को टिकट, नरोत्तम मिश्रा को मौक़ा नहीं मिला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। इसी के साथ दतिया सीट से सत्ता में वापसी की राह देख रहे नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदें टूट गई हैं। बीजेपी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मौका दिया है।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बैंक फ्राड मामले में सुनवाई के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक की अपील याचिका रद्द कर दी है। इसी के साथ दतिया में उपचुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस सीट पर बीजेपी की ओर से शिवराज सरकार में गृह मंत्री और दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का दावेदारी पर नाम तकरीबन तय माना जा रहा है।
2 अप्रैल को कोर्ट ने सुनाई थी सजा
मालूम हो, दिल्ली हाईकोर्ट ने बैंक एफडी घोटाला मामले में 2 अप्रैल को राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। इससे पहले गुरुवार को सरकार और अन्य पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।
इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। जहां उन्होंने याचिका दायर की थी। इस मामले में हाईकोर्ट पहले से ही चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर चुका था।
यह भी पढ़े -पूरी दुनिया भारतीय सेना को करती है सलाम फिर सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके राकेश सिन्हा
कोर्ट में पी. चिंदबरम ने दी दलील
कोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने भारती की ओर से दलील दी कि यह मामला आपराधिक नहीं बल्कि सिविल प्रकृति का है। उन्होंने कहा कि बैंक स्वयं पहले इस विवाद को सिविल मामला मानते हुए सुप्रीम कोर्ट गया था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। उनका यह भी कहना था कि समझौते की राशि अब तक नहीं मिली है और संबंधित एफडी बैंक में सुरक्षित है।
Created On :   10 July 2026 6:15 PM IST












