मौसम अलर्ट: एमपी में बढ़ा गर्मी का असर, हवा के रुख से पारा पहुंचा 34 डिग्री पार, नरसिंहपुर रहा सबसे गर्म

एमपी में बढ़ा गर्मी का असर, हवा के रुख से पारा पहुंचा 34 डिग्री पार, नरसिंहपुर रहा सबसे गर्म
  • एमपी के कई जिलों का बढ़ा तापमान
  • नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 34 डिग्री किया गया दर्ज
  • पंचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में उत्तर की जगह पूर्वी हवाएं चलने से गर्मी का असर बढ़ गया है। जिस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में लगातार दूसरे दिन नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार के जैसे शनिवार को भी पारा 34 के पार रहा। इसके अलावा रतलाम में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अभी क्षोम मंडल के सबसे नीचे वाले लेवल पर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिस वजह से तापमान बढ़ रहा है। विभाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी आने वाले 4 से 5 दिनों में बढ़ती ही जाएगी। राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो यहां आगामी 3 से 4 दिनों में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच जाएगा, वहीं रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पंचमढ़ी में सबसे कम तापमान

बात करें शुक्रवार में प्रदेश में सबसे ठंडे और सबसे गर्म स्थानों की तो इस दौरान पंचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां दिन का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा। यहां का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, रायसेन, गुना, छिंदवाड़ा, उमरिया, मलाजखंड, टीकमगढ़, सागर, शाजापुर, बैतूल, खरगोन, दमोह, नर्मदापुरम, मंडला, खंडवा और धार जिले का तापमान भी 30 के पार रहा।

ऐसा रहा बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर का तापमान 28.6 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, जबलपुर में 30.1 डिग्री और उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Created On :   9 March 2024 5:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story