मध्य प्रदेश: अगस्त के प्रथम सप्ताह में 66 उम्मीदवारों की घोषणा करेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश: अगस्त के प्रथम सप्ताह में 66 उम्मीदवारों की घोषणा करेगी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी माह अगस्त में दो चरणों में 135 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो फेज में 135 उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसमें पहले चरण में 66 उम्मीदवारों की घोषणा होगी तथा उसके बाद 69 उम्मीदवाराें की घोषणा की जायेगी। इस प्रकार अगस्त के प्रथम सप्ताह में कांग्रेस कुल 135 सीटों की घोषणा करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय के सर्वे के बाद जो जानकारी निकलकर आ रही है उसके अनुसार पार्टी ने कुल 135 विधानसभा सीटों के लिये अपने उम्मीदवार तय कर लिये हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी माह अगस्त में दो चरणों में 135 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी।

ये वो सीटें हैं जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से हार रही है या फिर जीत का अंतर बहुत ही छोटा है। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि 66 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने विगत सप्ताह कमलनाथ को कम्पलीट रिपोर्ट सौंप दी है। इन 66 उम्मीदवारों की घोषणा सर्वप्रथम अगस्त के प्रथम सप्ताह में की जायेगी। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जिन 69 सीटों पर दौरे कर रहे हैं उनके नाम घोषित किये जाएंगे। इन नामों की घोषणा भी अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने की संभावनाएं बताई गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे को लेकर कहा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 22 जुलाई को प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर है। उनसे भी इस संबंध में चर्चाएं होंगी। दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के भी दौरे होंगे। इसे लेकर भी पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है।

Created On :   4 July 2023 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story