मध्य प्रदेश: भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आय से अिधक संपत्ति का मामला लोकायुक्त में जांच हेतु पंजीबद्ध

मध्य प्रदेश: भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आय से अिधक संपत्ति का मामला लोकायुक्त में जांच हेतु पंजीबद्ध
धनोपिया एवं टंडन ने लगाया था आय से अधिक संपत्ति का आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ बुधवार को आय से अिधक संपत्ति के मामले को लेकर लोकायुक्त में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त जानकारी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई।

प्रदेश कांग्रेस नेता पुनीत टण्डन ने बताया कि विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त द्वारा उक्त आरोपों के आधार पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा लोकसेवक रहते हुए अर्जित की गई संपत्ति के संबंध में जांच पंजीबद्ध करते हुए पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त को 8 अगस्त तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराये जाने हेतु लिखा गया है। इस मामले में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने अनुपातहीन संपत्ति के मामले में जांच पंजीबद्ध करने के आदेश दिये हैं और पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 8 अगस्त तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है।

गौरतलब है कि मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जेपी धनोपिया और मप्र कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टण्डन द्वारा बीते 30 मई 2023 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक पत्रकार वार्ता में मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर उनके द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट एवं खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप लगाये गये थे।

कांग्रेस नेताद्वय ने भूपेन्द्र सिंह पर यह भी आरोप लगाया था कि उनके एवं उनके परिवारजनों ने 10 वर्ष के भीतर लगभग 46 करोड़ की अकूत संपत्ति अर्जित की है तथा उनके द्वारा आश्चर्यजनक रूप से वर्ष 2018-19 में लगभग 7 करोड़ रूपये वार्षिक आय होने संबंधी रिटर्न प्रस्तुत किया गया था जो कि भूपेन्द्र सिंह द्वारा अर्जित अनुपातहीन एवं आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है।

Created On :   7 Jun 2023 8:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story