Panna News: स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रज्जवलित किये ग्यारह हजार दीपक

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रज्जवलित किये ग्यारह हजार दीपक

Panna News: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के पवित्र नदियों एवं सरोवरों के घाट पर दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कलेक्टर पन्ना के निर्देशन में धरमसागर तालाब घाट पर 11000 दीपकों से प्रज्जवलित कर जिले को दीप रोशनी से रोशन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली, स्वस्तिक, ओम एवं कमल के प्रतीकात्मक चिन्हों से दीपों की सजाया गया। महिलाओं की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ आजीविका मिशन विभाग अंतर्गत जिला परियेाजना प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला, विकासखण्ड प्रबंधक विवेक कुमार मिश्रा, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक मनीष पाण्डेय, शीतल द्विवेदी एवं पंकज गर्ग ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Created On :   3 Nov 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story