मध्यप्रदेश चुनाव 2023: अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार को घेरा

अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार को घेरा

डिजिटल डेस्क, खरगोन/भोपाल। अरुण यादव ने कसरावद (खरगोन) में मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार को घेरा। केंद्र सरकार चुनाव ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा जो डराने धमकाने की राजनीति कर रही है, उससे हम डरने वाले नहीं है। हमने 15 माह के अंदर 24 लाख किसानों का 13 हज़ार करोड़ का कर्ज माफ करने का काम किया था। भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और कसरावद से भाजपा प्रत्याशी के परिजनों का तक हमने कर्ज़ माफ किया है।

हम घोषणा नहीं करते हम वचन देते है, जिन्हें पूरा भी करते है। घोषणाएं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करते है जब चुनाव आते है घोषणाएं करने लग जाते है उन्हें पूरा भी नहीं करने इसीलिए वो घोषणावीर मुख्यमंत्री कहलाते हैं।

Created On :   4 Nov 2023 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story