मध्य प्रदेश चुनाव 2023: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कसा तंज, देश को धर्म व जाति के नाम पर लड़ा रही

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कसा तंज, देश को धर्म व जाति के नाम पर लड़ा रही


डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भिंड के खंडा रोड पर जनसभा को संबोधित करते हुए जन मुद्दों को उठाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के मुद्दों और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा नहीं करती। वो देश को धर्म व जाति के मुद्दों में बहका रही है।

इस दौरान कन्हैया कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा है। कन्हैया भिंड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने भिंड पहुंचे थे। अपने उद्बोधन में कन्हैया कुमार ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 18 साल से शिवराज सिंह को लाड़लियों की याद नहीं आई, उन्हें तो अपने लाड़ले की याद सता रही है जो उनके पास में खड़ा रहता है। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री का बेटा बीसीसीआई का सेक्रेटरी है और गृहमंत्री ने चौहान को परेशान करके रखा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने शिवराज की विदाई पांच साल पहले कर दी थी। परंतु यहां घोटालों की सरकार है। अब तक व्यापामं घोटाला सुना था। यहां की सरकार ने विधायक घोटाला कर डाला। इसी समय कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने को ग्वालियर का महाराज कहते है वे भी बिक गए। उन्होंने कहा कि यहां विकास नहीं होता है। पटवारी भर्ती जैसे घोटाले करके पढ़े लिखे युवाओं का हक छीना जाता है।

भाजपा ने कार्यकर्ता को पीछे कर परिवारवाद बढ़ाया

उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता देश की सेवा करते हुए एक पार्टी से जुड़े है। परंतु मोदी देश की सेवा के आड़ में अपने दोस्त अदानी की सेवा कैसे करने लगा। भाजपा को परिवारवाद से परेशानी है फिर प्रदेश में 43 ऐसे कंडीडेट उतारे जिनके पिता या दादा राजनीति में थे जो विधायक या एमएलए बनते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को परिवारवाद से परेशानी है तो देश के गृहमंत्री का बेटा बीसीसीआई का अध्यक्ष कैसे बन गया। उन्होंने कहा कि ये सवाल पूछने पर भाजपा के इन नेताओं को ऐसा लगता है जैसे उनकी दुम पर पैर रख दिया हो।

Created On :   6 Nov 2023 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story