मध्य प्रदेश: यादव ने सरकार पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित 12 जिलों में 15 करोड़ का हुआ घोटाला

मध्य प्रदेश: यादव ने सरकार पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित 12 जिलों में 15 करोड़ का हुआ घोटाला
  • मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित 12 जिलों में 15 करोड़ रुपये का घोटाला
  • किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को कर्मचारियों ने अपने परिचितों के अकाउंट में डलवा दिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कैग की रिपोर्ट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित 12 जिलों में 15 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को कर्मचारियों ने अपने परिचितों के अकाउंट में डलवा दिया है।

कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर, विदिशा सहित प्रदेश के अन्य जिले रायसेन, शिवपुरी, सतना, दमोह, छतरपुर, खंडवा, सिवनी, मंदसौर, आगर, श्योपुर में पिछले कुछ वर्षों की बारिश, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा की क्षति पूर्ति की लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि कर्मचारियों ने किसानों की जगह अपने परिचितों के खातों में डलवाकर किसानों के हक पर डाका डालने का काम किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि शिवराज सिंह अपने आपको किसान पुत्र बताते है और उनके अधीनस्थ कर्मचारी किसानों के मिलने वाले राशि को हड़पने के लिए नित नए हथकंडे अपनाते है।

Created On :   6 May 2023 6:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story