- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय...
युवा संसद: पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में 9 अक्टूबर को युवा संसद प्रतियोगिता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में 9 अक्टूबर को युवा संसद प्रतियोगिता होगी। केन्द्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय और मध्यप्रदेश संसदीय कार्य विभाग के सहयोग से भोपाल इसका आयोजन होगा। इसमें अपर सचिव केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय और सेवानिवृत्त अपर सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा पुनीत श्रीवास्तव अतिथि रहेंगे। प्रतिभागियों को संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में बिन्दुबार जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को युवा संसद मंचन की क्लिपिंग भी दिखाई जाएगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यलयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्रतिभागी भाग लेंगे।
Created On :   9 Oct 2025 2:14 PM IST
Next Story










