MP News: नौकरियों में ठेका प्रथा बंद करने सहित कई मांगों को लेकर अस्थाई कर्मचारी संगठन 12 अक्टूबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन

नौकरियों में ठेका प्रथा बंद करने सहित कई मांगों को लेकर अस्थाई कर्मचारी संगठन 12 अक्टूबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में नौकरियों में लागू ठेका प्रथा, कंपनी राज और अस्थायी व्यवस्था से नाराज आल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 12 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में बैंक मित्र, पंचायत चौकीदार, पंप आपरेटर, अंशकालीन भृत्य, स्वच्छाग्राही, राजस्व सर्वेयर, आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारी शामिल होंगे। संगठनों की मांग है कि नियमित नौकरी , न्यूनतम 21 हजार वेतन , ठेका प्रथा, कंपनी राज और अस्थायी व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के शोषित और अस्थायी कर्मचारियों की साझा आवाज़ है। आर्थिक अन्याय को अब नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

उन्होंन कहा सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय से न्याय की नई उम्मीद जगी है। लंबे समय से कार्यरत अस्थायी, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों से कम वेतन पर नियमित कार्य लेना श्रमिक शोषण है।न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि समान कार्य करने वाले कर्मियों को समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलना संवैधानिक अधिकार है। प्रदेश के लाखों कर्मचारी वर्षों से अस्थिरता झेल रहे हैं। 12 अक्टूबर का महा क्रांति आंदोलन होगा।

मध्यप्रदेश में पिछले 20 वर्षों से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की नियमित भर्तियाँ लगभग बंद हैं। विभागीय कार्य इन्हीं अस्थायी और आउटसोर्स कर्मियों से कराया जा रहा है, जिनके पास सम्मानजनक वेतन और भविष्य की सुरक्षा नहीं है। यह स्थिति संवैधानिक मूल्यों और श्रम कानूनों की खुली अवहेलना है।

Created On :   11 Oct 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story