- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सही मंच तक बात पहुंचाने से...
MP News: सही मंच तक बात पहुंचाने से कार्यकर्ताओं का बढ़ता है आत्मविश्वास- मंत्री राकेश सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई व्यवस्था के तहत मंगलवार को मंत्री राकेश सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ संवाद करने से संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यकर्ता को विश्वास होता है की उनकी बात सही मंच तक पहुंचती है।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अपर लेक बोट क्लब भोपाल में शिकारों का उद्घाटन
सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं का दायित्व समय-समय पर बदलता रहता है। कभी संगठन में, कभी सरकार में, और कभी जनप्रतिनिधि के रूप में होता है। मूल पहचान और मूल कार्य पार्टी का कार्यकर्ता होने का है। मंत्री होने के नाते दायित्व है कि पार्टी कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए और उनकी जन समस्याओं पर चर्चा की जाए। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को आसानी से निपटाया जा सके। इसी सोच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मंत्रियों को पार्टी कार्यालय में समय देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े -प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बने प्रत्येक कार्यकर्त्ता : राकेश सिंह
सभी मंत्रियों के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं, जिनमें वे प्रतिदिन 2 घंटे कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और समस्याओं का निराकरण करना है। कई बार क्षेत्र की जनसमस्या के लिए कार्यकर्ताओं को परेशान होना पड़ता है। इस व्यवस्था से उनके कामों को निपटाने में सहायता मिलेगी। कार्यकर्ता जब अपनी बात सही मंच तक पहुंचाता है, तो उसके भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है।
Created On :   3 Dec 2025 11:34 PM IST












