मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की भेंट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मध्यप्रदेश में पीपीपी मॉडल पर प्रारंभ होने वाले चार मेडिकल कॉलेज के भूमि-पूजन के लिए आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम इस माह प्रस्तावित है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को चार मेडिकल कॉलेजों की नींव रखने के लिए आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में अन्य क्षेत्रों के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर जन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अभी और चार नए मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यह भी पढ़े -सीएम हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना के छह दिन के दिल्ली प्रवास को लेकर राज्य में सियासी अटकलें तेज
इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पन्ना, बैतूल, कटनी और धार में होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आंमत्रण को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की है। शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर 4 नये मेडिकल कॉलेजों का भूमि-पूजन किया जायेगा।
Created On :   4 Dec 2025 12:42 AM IST












