बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, कहा - बिहार में बनने जा रही एनडीए की सरकार

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, कहा - बिहार में बनने जा रही एनडीए की सरकार
11 एग्जिट पोल्स ने एक साथ यह संकेत दिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा के संदर्भ में कहा था कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि खुद विपक्ष भी मान रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि 11 एग्जिट पोल एनडीए की वापसी के संकेत दे रहे हैं।

बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार - संजय निरुपम

शिवसेना नेता निरुपम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जो माहौल प्रचार के दौरान दिखा और अब जो एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उससे साफ संकेत मिल रहा है कि एनडीए एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी करने जा रही है।

संजय निरुपम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान यह स्पष्ट हो गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। जिस तरह से भाजपा और जेडीयू ने मिलकर प्रचार किया, उससे जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश गया। विपक्ष ने भले ही कितने भी अभियान चलाए हों, लेकिन जनता महागठबंधन से संतुष्ट नहीं दिखी। बिहार की जनता सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

11 एग्जिट पोल में एनडीए की जीत का दावा

उन्होंने आगे कहा कि 11 एग्जिट पोल्स ने एक साथ यह संकेत दिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा के संदर्भ में कहा था कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि खुद विपक्ष भी मान रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है।

संजय निरुपम ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कि यह एक बड़ी साजिश का नतीजा है। जांच एजेंसियां इस मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, जिनमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट है कि इसमें सीमा पार के आतंकवादी संगठनों का हाथ है, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इतना खतरनाक और भयानक था कि कोई भी आतंकी संगठन इसकी जिम्मेदारी लेने की हिम्मत नहीं कर रहा, क्योंकि ऐसा करने वाले संगठन को तबाह कर दिया जाएगा। वहीं, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर आएंगे। एनडीए इस बार बिहार में पहले से भी बड़ा बहुमत हासिल करेगा।

Created On :   14 Nov 2025 12:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story