राजस्व विभाग की जिला सतना स्थित सतना बस डिपो परिसंपति के निर्वर्तन हेतु नीलामी!

Auction for the disposal of Satna Bus Depot asset located in District Satna of Revenue Department!
राजस्व विभाग की जिला सतना स्थित सतना बस डिपो परिसंपति के निर्वर्तन हेतु नीलामी!
राजस्व विभाग राजस्व विभाग की जिला सतना स्थित सतना बस डिपो परिसंपति के निर्वर्तन हेतु नीलामी!

डिजिटल डेस्क | सतना म.प्र. शासन द्वारा राजस्व विभाग की जिला सतना स्थित सतना बस डिपो परिसम्पति भूमि शीट क्र. 101-ए प्लॉट नं. 10 कुल क्षेत्रफल 9758.676 वर्गमीटर के विक्रय का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में म.प्र. लोक पररसम्पति प्रबंधन विभाग द्वारा 18 नवंबर 2021 को सम्पति के विक्रय हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2022 निर्धारित है। शासन द्वारा इस सम्पत्ति का राजस्व मूल्य 62 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के संबंध में प्री-बिड बैठक मंगलवार को पररसम्पति स्थल पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई।

जिसमे मुख्य अभियंता लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग जी.आर गुजरे, अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर सुरेश जादव, ग्राम निवेश सहायक संचालक प्रकाश शर्मा, सहायक महाप्रबंधक म.प्र. सड़क विकास निगम अमित भूरिया, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग शिवांश असाटी एवं भाग लेने में इच्छुक निविदाकार उपस्थित रहे। बैठक में इच्छुक निविदाकारो को अवगत कराया गया कि उक्त भूमि को परिवहन विभाग के नाम से मध्यप्रदेश शासन नजूल के नाम 27 मार्च 2021 को नामांकित किया जा चुका है। वर्तमान में उक्त स्थल पर कोई अतिक्रमण नहीं है एवं मिश्रित परियोजना हेतु नगर एवं ग्राम निवेश में प्रक्रियाधीन है।

भूमि के निर्वर्तन हेतु बिड प्रस्तुत की प्रारम्भ दिनांक 15 दिसम्बर 2021 एवं अंतिम दिनांक 4 जनवरी 2022 तथा नीलामी 6 जनवरी 2022 को नियत की गई है। तकनीकी रूप से योग्य निविदाकार का चयन 5 जनवरी 2022 को घोषित किये जायेंगे। तत्पश्चात 6 जनवरी को निविदाकारो के पंजीयन उपरांत ई-नीलामी (ई-ऑक्शन) की प्रक्रिया पूर्ण की जावेगी। उक्त परिसम्पत्ति के निविदा सह नीलामी के लिए आधिकारिक ई-निविदा पोर्टल (https://mptenderers.gov.in एवं https://eauction.gov.in) के माध्यम से निविदा प्रस्तुत की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य अभियंता लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग जी.आर गुजरे (मो.नं. 9425146821), लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग शिवांश असाटी (मो. 7000136511) एवं निविदा संबंधी जानकारी के लिए प्रबंधक लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग महेंद्र दाते (मो. 9340028393) से संपर्क किया जा सकता है।

Created On :   8 Dec 2021 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story