धार जिले में कुल स्वीकृत 12 ऑक्सीजन प्लान्ट्स में 3 प्लान्ट पूर्ण, चार के सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण, एक प्रगतिरत!

धार जिले में कुल स्वीकृत 12 ऑक्सीजन प्लान्ट्स में 3 प्लान्ट पूर्ण, चार के सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण, एक प्रगतिरत!
12 ऑक्सीजन प्लान्ट्स में 3 प्लान्ट पूर्ण धार जिले में कुल स्वीकृत 12 ऑक्सीजन प्लान्ट्स में 3 प्लान्ट पूर्ण, चार के सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण, एक प्रगतिरत!

डिजिटल डेस्क | इन्दौर कोविड-19 संक्रमण के दौर में अभी तक इंदौर संभाग के धार जिले में कुल 12 ऑक्सीजन प्लान्ट स्वीकृत किए गए है। जिनमें अभी तक 3 प्लान्टों का कार्य पूर्ण, 4 सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण, एक प्रगतिरत् तथा 4 का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। कलेक्टर धार श्री आलोक सिंह ने बताया है कि धार जिला भोज चिकित्सालय में एसडीआरएफ मद से निर्मित होने वाले 1000 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत एक करोड़ 16 लाख 86 हजार 964 रूपए है। सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण है। इसी तरह जिला भोज चिकित्सालय में सीएसआर मद से निर्मित होने वाले 960 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत एक करोड़ 35 लाख रूपए है। जिसके कार्य की वर्तमान स्थिति सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण है।

जिला भोज चिकित्सालय में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 330 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 35 लाख 45 हजार रूपए है। जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। सिविल अस्पताल कुक्षी में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 330 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 30 लाख रूपए है। जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। सिविल अस्पताल बदनावर में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 116 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 35 लाख 45 हजार रूपए है। जिसके कार्य की वर्तमान स्थिति सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 165 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 30 लाख रूपए है।

जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंधवानी में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 140 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 30 लाख रूपए है। जिसका कार्य वर्तमान में प्रगतिरत् है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाग में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 140 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 30 लाख रूपए है। जिसका कार्य वर्तमान में अप्रारंभ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टाण्डा (बाग) में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 140 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 25 लाख रूपए है। जिसके कार्य की वर्तमान स्थिति सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य पूर्ण है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कानवन (बदनावर) में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 90 एलपीएम जिसकी स्वीकृति लागत 19 लाख 50 हजार रूपए है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसूर (तीसगांव) में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 10 एनएम3/एचआर जिसकी स्वीकृति लागत 19 लाख 50 हजार रूपए है। जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होना है। उप स्वास्थ्य केन्द्र कोद (बदनावर) में विधायक निधि मद से निर्मित होने वाले 10 एनएम3/एचआर जिसकी स्वीकृति लागत 19 लाख 50 हजार रूपए है। यह कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा।

Created On :   12 Aug 2021 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story