शादी के बाद हनीमून: मेघालय गए इंदौर के राजा का खाई में मिला शव, पत्नी की खोज में जुटी पुलिस

- पुलिस अफसरों ने परिजनों से कराई शव की पुष्टि
- दस दिन बाद मिला शव
- राजा का मिला शव सोनम की तलाश में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादी के बाद हनीमून पर मेघालय गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही पुलिस को शिलांग के डबलडेकर रूट की खाई में एक शव मिला है। पुलिस ने परिजनों से शव की पुष्टि करा ली है। परिजनों ने शव की पुष्टि राजा के रूप में की है। आपको बता दें पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन की जानकारी पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। शव भी उसी इलाके में मिला है। जिस जगह पर राजा का शव मिली है, खोजी दल ने उसके आसपास तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है। अभी तक सोनम के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि इंदौर निवासी युवा राजा रघुवंशी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। विवाह उपरान्त वे अपनी धर्मपत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की यात्रा पर गए थे। अभी मीडिया के माध्यम से पता चला है कि राजा की पार्थिव देह मिली है। यह समाचार अत्यन्त विषादपूर्ण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आपको बता दें सोमवार को शुरू हुए खोजी अभियान के दौरान मौके पर राजा और सोनम रघुवंशी के भाई भी मौजूद थे, लेकिन वे खाई के ऊपर थे। उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली। वे शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव राजा का ही है। मध्यप्रदेश सराकर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि राजा का शव मिलने की जानकारी मिली है। यह समाचार पीड़ादायक है। विजयवर्गीय ने उनकी खोज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी।
आपको बता दें राजा और सोनम शादी के बाद 23 मई को इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए थे, लेकिन कपल लापता हो गया था। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस कपल की खोजबीन कर रही थी, दसवें दिन पुलिस को एक शव मिला जिसकी पहचान राजा के रूप में हुई है। अब पुलिस सोनम की तलाश कर रही है। कपल की खोजबीन करने के लिए सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद बचाव अभियान ने तेजी आई थी।
Created On :   2 Jun 2025 6:20 PM IST