- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर परिषद अध्यक्ष ने आदिवासी वार्ड...
Panna News: नगर परिषद अध्यक्ष ने आदिवासी वार्ड में जाकर मनाई दिवाली

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2025 12:05 PM IST
Panna News: गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अजयगढ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 08 राजापुर में आदिवासियों के बीच पहुंचकर दीपावली पर्व मनाया। उनके द्वारा सभी लोगों से मिलकर चर्चा कर हाल चाल पूछे और आदिवासी बच्चों को पटाखे और मिठाई वितरित की गई। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया कुछ बच्चों को कपड़े वितरित किये गये। अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने सभी लोंगों दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
Created On :   22 Oct 2025 12:05 PM IST
Next Story