- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जंगल के चिरहाई नाला के पास मिली...
Panna News: जंगल के चिरहाई नाला के पास मिली संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की लाश

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2025 12:21 PM IST
Panna News: देवरा पंचायत के पिपरिया मजरा टोला निवासी 48 वर्षीय किसान दान सिंह पिता जगत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मौत हो गई। परिजन उसकी खोज में दो दिन से लगे हुए थे। सोमवार 20 अक्टूबर को उसका शव देवरा जंगल के चिरहाई नाला के पास मिला। जानकारी के अनुसार दान सिंह 18 अक्टूबर धनतेरस की सुबह करीब ०9 बजे घर से जंगल में लकड़ी बीनने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार को खोजते समय बड़े भाई फूल सिंह को नाले के पास शव पड़ा मिला। उसने घटना की सूचना शाहनगर थाने में दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा। प्रधान आरक्षक एवं विवेचक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Created On :   22 Oct 2025 12:21 PM IST
Next Story