- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आत्मनिर्भर भारत वोकल फॉर लोकल को...
Panna News: आत्मनिर्भर भारत वोकल फॉर लोकल को मिला समर्थन, भाजपा नेता रविराज सिंह यादव ने परिवार सहित खरीदे मिट्टी ने निर्मित दिए

Panna News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव ने इस बार दिवाली की खरीददारी को खास बना दिया। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी दीपक खरीदे। श्री यादव का यह कदम दीपावली के इस पर्व पर स्थानीय हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान हमें चीनी उत्पादों या बड़े ब्रांडों के बजाय अपने देश के छोटे कारीगरों द्वारा बनाए गए सामानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
यह भी पढ़े -युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली
इस अवसर पर रविराज सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वोकल फॉर लोकल मंत्र केवल एक नारा नहीं है बल्कि यह हमारे देश के उन लाखों छोटे कामगारों और कारीगरों के जीवन में समृद्धि लाने का एक माध्यम है जो अपनी कला और कौशल के दम पर अपनी आजीविका चलाते हैं। मिट्टी के दीपक खरीदना केवल एक खरीददारी नहीं है यह हमारे देश की संस्कृति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देने का संकल्प है।
Created On :   22 Oct 2025 12:07 PM IST