Panna News: बाजार पहुंचकर विधायक ने स्थानीय व्यापारियों से खरीदा दीपावली का सामान

बाजार पहुंचकर विधायक ने स्थानीय व्यापारियों से खरीदा दीपावली का सामान

Panna News: वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बल्देव चौक बाजार पहुंचकर मिट्टी के दीये, मूर्तियां और प्रसाद सामग्री खरीदी। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पेश शर्मा, रत्नेश पटेरिया, रवि पाण्डेय एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक श्री सिंह ने सडक़ किनारे लगाई गई कुंभकारों की दुकानों से मिट्टी के दीये एवं पूजा सामग्री लेते हुए स्थानीय विक्रताओं से संवाद भी किया। बल्देव जी मंदिर के पास पूजन के लिए मूर्तियां एवं प्रसाद भी खरीदा। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत के लिए हमें स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर मजबूत भारत के लिए स्वदेशी का मंत्र हम सभी को स्वीकार करना चाहिए।


Created On :   22 Oct 2025 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story