- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दीपोत्सव पर मनाई रंगोली रही आकर्षण...
Panna News: दीपोत्सव पर मनाई रंगोली रही आकर्षण का केन्द्र

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2025 12:00 PM IST
Panna News: मुख्यालय शाहनगर सहित बोरी, बिसानी व टिकरिया में दीपोत्सव पर्व बङे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां मां लक्ष्मी के आगमन के लिये घरों के दरवाजों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आर्कषक लाईटिंग, विद्युत झालरों से साज सज्जा की गई वहीं रंगो से सराबोर रंगोली भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। देर रात तक लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की विधिवत पूजा कर दीप जगमगाते और मिष्ठान अर्पित कर बडे-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर आतिशबाजी की।
Created On :   22 Oct 2025 12:00 PM IST
Next Story