Pali Road Accident: राजस्थान में हुआ दुर्दनाक हादसा, चलती गाड़ी का निकला पहिया, तीन की मौत, 25 घायल

राजस्थान में हुआ दुर्दनाक हादसा, चलती गाड़ी का निकला पहिया, तीन की मौत, 25 घायल
तेज रफ्तार से चल रही जीप का अचानक पहिया निकल गया। इसके बाद गाड़ी बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 3 लोगों की जान चली गई। जबकि 25 घायल हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। पाली जिले की बाली तहसील में तेज रफ्तार से चल रही जीप का अचानक पहिया निकल गया। इसके बाद गाड़ी बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 3 लोगों की जान चली गई। जबकि 25 घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को स्थानीय लोगों ने दी।

घायल हुए लोगों को दो एम्बुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में 12 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जीप में कुल 28 लोग सवार होना बताया जा रहा है। वे सभी एक शोकसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस घटना पर बाली थाना प्रभारी परबत सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की कुंडला क्षेत्र की है। वे जीप में सवार होकर पांच बोर सायरा से शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। इस वाहन में कुल 28 यात्री मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि कुंडाल और दानवली के बीच ढलान से उतरते समय जीप का पिछला पहिया अचानक निकल गया। इस वजह से जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कई यात्री बाहर गिर गए थे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया, "कुंडाल, पाली में जीप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु और 25 घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

Created On :   2 Dec 2025 12:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story