महाराष्ट्र: बीड में दो दर्दनाक हादसे, 10 की मौत

बीड में दो दर्दनाक हादसे, 10 की मौत
  • एक हादसा 25 अक्टूबर को देर रात के समय 11 बजे के करीब घटा
  • एक दर्दनाक हादसा 26 अक्टूबर को गुरुवार को सुबह 6 बजे घटा
  • एक गंभीर घायल का अहमदनगर के अस्पताल में उपचार जारी

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले से आष्टी तहसील के दौलावडगांव परिसर के बीड-अहमदनगर राज्य महामार्ग पर ट्रक को पिछे से एंबुलेंस ने जोरो से टक्कर मारी इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में बैठेवाले डाक्टर सहित चार जनो की मौत हुई। जबकी एक गंभीर घायल का अहमदनगर के अस्पताल में उपचार जारी है। यह हादसा 25 अक्टूबर को देर रात के समय 11 बजे के करीब घटा।जबकी दुसरे हादसे में जिले के आष्टी तहसील के आष्टी फाटा परिसर में निजी ट्रेवल्स बस के चालक ने नियंत्रण खोने से ट्रैवल्स पलटी हुई।इस दर्दनाक हादसे में 6 यात्री की मौत जबकी कुछ यात्री घायल होने से अस्पताल में उपचार जारी है। यह दर्दनाक हादसा 26 अक्टूबर को गुरुवार को सुबह 6 बजे घटा।

जानकारी के अनुसार आष्टी तहसील के धामणगांव से एक ट्रक अहमदनगर की ओर जाते वक्त दौलावडगांव परिसर के बीड-अहमदनगर राज्य महामार्ग पर ट्रक नंबर ( एम एच 21 एक्स 8600) से पिछे से एंबुलेंस नंबर (एम एच 26 क्यू 9507) ने जोरो से टक्कर मारी इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में बैठे हुई चालक भरत सिताराम लोंखडे (35) (निवासी धामणगांव तहसील आष्टी जिला बीड),मनोज पांगु तिरपुडे,पप्पु पांगु तिरखुंडे (दोनो निवासी जाट देवला तहसील पाथर्डी) इनकी घटनास्थल पर ही मौत हुई जबकी डॉ राजेश बाबासाहब झिंजुर्कै (35)( निवासी सांगवी पाटण तहसील आष्टी), ज्ञानदेव सुर्यभान घुमरे (45) (निवासी घाटा पिंपरी तहसील आष्टी जिला बीड)यह गंभीर रूप से घायल हुई। कुछ लोगो ने तुरंत पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंचे घायलो को अहमदनगर के अस्पताल में दाखिल कराया किंतु उपचार के दौरान डॉ राजेश बाबासाहब झिंजुर्कै की मौत हुई जबकी गंभीर घायल घुमरे का उपचार जारी है।

दुसरी घटना -मुंबई से बीड की ओर जाते वक्त बीड जिले के आष्टी तहसील के आष्टी फाटा परिसर के बीड -अहमदनगर राज्य महामार्ग पर गुरुवार को सुबह निजी ट्रेवल्स बस चालक ने नियंत्रण खोने से बस पलटी हुई ।इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसे में 6 यात्री की मौत हुई जबकी अन्य यात्री घायल होने से उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

Created On :   26 Oct 2023 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story