यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर 17 नवंबर को सपा-कांग्रेस का मंथन, अखिलेश यादव ने बताया कितनी सीटों पर अड़ी कांग्रेस?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की नजदीकियों को देखते हुए पार्टियों के बीच सीट बंटवारो को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 17 नवंबर को सीट बंटवारे को बैठक करने जा रही हैं। यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं जिसमें कांग्रेस-सपा से 150 सीटों की मांग कर रही है। इसी बीच अखिलेश यादव ने सीट बटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़े -आगरा से करेंगे चुनावी शंखनाद, दलित महासम्मेलन के बहाने अखिलेश की बसपा और भाजपा के वोट बैंक पर नजर
अखिलेश यादव ने हिंदुस्तान टाइम्स पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इससे पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से 150 से 200 सीटों तक की दावेदारी की खबरें सामने आई थी। सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन एकजुट है और हम 17 नवंबर को सीट बंटवारे को लेकर बैठक करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -ओवैसी-आजाद के गठबंधन SPM पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों का निशाना, नया राजनीतिक विकल्प या वोट बंटवारे की कोशिश
बता दें, 2022 चुनाव में कांग्रेस ने कुल 403 में से 399 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास और महाराजगंज की फरेंदा सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि 4 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही। 2022 में 399 सीटों में से 387 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 21.51 लाख वोट मिले थे। यूपी की मात्र 46 सीटें ऐसी थीं जहां कांग्रेस 10,000 से अधिक वोट हासिल कर सकी।
Created On :  

