Badrinath Helicopter Crash: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसा जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि की है।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसा जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।'

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

जानकारी के मुताबिक, चार्ली एक्सरे कंपनी का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब डेढ़ बजे बदरीनाथ से देहरादून के बीच का बताया जा रहा है। खराब मौसम के चलते गुरुवार को हेलिकॉप्टर सेवा बंद रखी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। हेलीकॉप्टर की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर अनकंट्रोल हो गया और चट्टान से जा टकराया।

एसडीआरएफ की टीम हेलिकॉप्टर के मलबे को तलाशने के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही है। डीएसपी मदन सिंह बिष्ट के मुताबिक घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया है कि जेपी बांध के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की सूचना मिली है, जिसकी जांच के लिए हेलीकॉप्टर से भेजी गई है।

Created On :  

Tags

Next Story