5G स्मार्टफोन: Redmi K30 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

5G smartphone: Redmi K30 Pro to be launched today, watch live streaming here
5G स्मार्टफोन: Redmi K30 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
5G स्मार्टफोन: Redmi K30 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) आज अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi K30 Pro (रेडमी के30 प्रो ) लॉन्च करने जा रही है। इसका इंतजार यूजर्स को लंबे समय से है। लॉन्च से पहले इस फोन की कई सारी जानकारी सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। कोरोनावायरस के चलते इसकी लॉन्चिंग ऑनलाइन की जा रही है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर या फिर कंपनी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर की जा सकती है।

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

संभावित कीमत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 चीनी युआन (करीब 39,705 रुपए) हो सकती है। यह कीमत शुरुआती हो सकती है। इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K30 Pro के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 3299 चीनी युआन या 3499 चीनी युआन हो सकती है। 

इसके अलावा Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 3999 चीनी युआन (करीब 42,500 रुपए) हो सकती है। इस वेरिएंट में भी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। 

लीक और संभावित फीचर्स
Redmi K30 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश ​रेट वाली 6.67 इंच की नॉचलेस डिस्प्ले ​दी जा सकती है। जो कि फुल एचडी+ रेज्यूलेशन के साथ आएगी। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी जाएगी। 

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस शामिल है।

Samsung Galaxy Z Flip का गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया सकता है। जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस फोन में पॉपअप कैमरा का उपयोग किया जा सकता है।

Redmi K30 Pro में पावर के लिए 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीं ए​क नए लीक्स के अनुसार कंपनी इसके स्टैंडर्ड मॉडल को Redmi K30 Pro Zoom Edition नाम से बाजार में उतार सकती है।

Created On :   24 March 2020 3:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story