अपकमिंग: Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Xiaomi will soon launch worlds cheapest 5G smartphone
अपकमिंग: Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
अपकमिंग: Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) जल्द ही नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह फोन Redmi K30 Pro (रेडमी के30 प्रो) है, जो कि दुनिया का सबसे सस्ता 5G हैंडसेट होगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कई सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी है। 

यहां बता दें कि Redmi K30 Pro 5G स्मार्टफोन 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। बीते दिनों एक लीक में इसका व्हाइट कलर वेरिएंट देखने को मिला था। इस फोन को ग्रे, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के संभावित और लीक फीचर्स...

Samsung Galaxy Z Flip का गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

लीक स्पेसिफिकेशन
हाल ही में ​आए एक लीक के अनुसार Redmi K30 Pro 5G की कीमत CNY 3,299 करीब 33,000 रुपए होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। 

अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश ​रेट वाली 6.67 इंच की नॉचलेस डिस्प्ले ​दी जा सकती है। जो कि फुल एचडी+ रेज्यूलेशन के साथ आएगी। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी जाएगी। 

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस शामिल है।

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया कार चार्जर, जानें कीमत

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया सकता है। जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस फोन में पॉपअप कैमरा का उपयोग किया जा सकता है। इसमें फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ड्यूल OIS तकनीक का उपयोग किया जाएगा। Redmi K30 Pro में पावर के लिए 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Created On :   21 March 2020 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story