Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 Oct 2025 10:53 AM IST
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में अधिकारी स्व. एडीजीपी वाई पूरन कुमार के आवास पर पहुंचा।
हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार मौत मामले में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर पहुंचा।
#WATCH | चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार मौत मामला | सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर पहुंचा। pic.twitter.com/aZYt8AZmZl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2025 - 11 Oct 2025 10:40 AM IST
NDA गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर पांचों गठबंधन दलों के बीच चर्चा जारी- LJP(राम विलास) की सांसद वीणा देवी
LJP(राम विलास) की सांसद वीणा देवी ने दिल्ली में NDA की बैठक पर कहा, "अभी तो NDA गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही। बहुत अच्छे वातावरण में पांचों गठबंधन दलों के बीच बातचीत हुई है। इसके बाद उम्मीदवारों पर भी चर्चा होगी और उसके बाद बता दिया जाएगा कि किस विधानसभा से कौन उम्मीदवार होंगे।
- 11 Oct 2025 10:28 AM IST
महागठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी-आरजेडी
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा महागठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। सब ठीक है। सीट बंटवारे का फैसला हो चुका है और बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।
- 11 Oct 2025 10:22 AM IST
यूपी के कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के मौरंग मंडी के पास एक गोदाम में लगी आग,आग बुझाने के प्रयास जारी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के मौरंग मंडी के पास एक गोदाम में आग लगी, दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
- 11 Oct 2025 10:12 AM IST
LJP(रामविलास) अध्यक्ष ही सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला लेंगे- सांसद शांभवी चौधरी
LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने सीट शेयरिंग पर कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि वे लगातार चर्चा कर रहे हैं और हमारे सभी सांसदों और पदाधिकारियों ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया है और वह जो भी निर्णय लेंगे वह अंतिम होगा
- 11 Oct 2025 9:53 AM IST
500 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'कांतारा चैप्टर 1', वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज होते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए अभी सिर्फ 9 दिन हुए हैं, लेकिन इसे देख रहे दर्शकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोगों की जुबां पर इसकी कहानी, इसके किरदार और सबसे खास बात, ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग है।
- 11 Oct 2025 9:47 AM IST
पेरू के कांग्रेस नेता जोस जेरी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली
पेरू के कांग्रेस नेता जोस जेरी ने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह तब हुआ, जब संसद ने पूर्व राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को उनके पद से हटा दिया। पेरू के सांसदों ने गुरुवार रात महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मतदान से पहले बोलुआर्टे से अपना बचाव करने के लिए कांग्रेस सत्र में उपस्थित होने की मांग की थी। लेकिन बोलुआर्टे बैठक में शामिल नहीं हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कांग्रेस ने शुक्रवार को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया।
- 11 Oct 2025 9:36 AM IST
अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक, जानें वजह
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ शुक्रवार शाम कार्रवाई होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। SP ने इसका ठीकरा यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर फोड़ा है। पार्टी का कहना है कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना यह है कि सपा चीफ का अकाउंट फेसबुक ने खुद ब्लॉक किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने फेसबुक की गाइडलाइन के विरुद्ध जा कर पोस्ट किया।
सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने एक हिंसक पोस्ट शेयर किया था जिसके चलते फेसबुक ने एक्शन लिया। फेसबुक ने यह कार्रवाई अपनी पॉलिसी को देखते हुए शाम 6 बजे की है।
- 11 Oct 2025 9:21 AM IST
मुंबई नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया। पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 36 नौकरी के इच्छुक युवाओं से कुल 2.88 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है।
- 11 Oct 2025 9:11 AM IST
आरोप और विवाद के बीच ज्योति सिंह ने रखा पवन सिंह के लिए करवाचौथ का व्रत
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बीते कुछ दिनों से दुनिया के सामने जगजाहिर है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। ज्योति का कहना है कि उनको घर से निकालने के लिए सिंगर ने पुलिस को बुलाया था, लेकिन इतने विवाद के बीच भी ज्योति ने पवन सिंह के लिए व्रत रखा है और फैंस भी ज्योति को हिम्मत नहीं हारने के लिए कह रहे हैं।
Created On :   11 Oct 2025 8:00 AM IST