Leland Shooting: अमेरिका की स्कूल में चली गोलियां, चार नागरिकों की हुई मौत, दर्जनभर से ज्यादा हुए घायल

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वहां के मिसिसिपी राज्य की लीलैंड टाउन में आज शनिवार को गोलीबारी हुई। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हुए हैं। आरोपियों ने वहां की लीलैंड हाई स्कूल के परिसर में हुई है, घटना के समय छात्र होमकमिंग गेम के लिए एकत्र हुए थे।
मेयर ने गोलीबारी को लेकर दी ये जानकारी
लीलैंड टाउन के मेयर जॉन ली ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने आगे बताया, "यह घटना आधी रात के करीब एक भीड़भाड़ वाली मुख्य सड़क पर हुई, जब लीलैंड हाई स्कूल के होमकमिंग गेम के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। इस गोलीबारी में घायल चार लोगों को एयरलिफ्ट कर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध हमलावर अब तक फरार है और पुलिश उनकी तलाश में जुटी है।"
मेयर का यह भी कहना है, "यह होमकमिंग का वीकेंड था, जहां सभी लोग अपने दोस्त, परिवार और पड़ोसियों के साथ डाउन टाउन एरिया में हर साल की तरह मजे करने पहुंचे थे। लेकिन इस बार ऐसी घटना घटी जो पहले यहां पहले भी नहीं घटी। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में छिपककर बैठे हैं और सुरक्षा के चलते ब्लॉक पार्टी को कैंसिल कर दिया गया है।"
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज- सीनेटर
इस गोलीबारी पर मिसिसिपी के सीनेटर डेरिक साइमन्स ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कहा कि दर्जन भार से ज्यादा नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायल लोग वयस्क हैं, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हालांकि, घटना की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Created On :   12 Oct 2025 2:00 AM IST